फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगी बहनो का रिश्ता आया तो छोटे बेटे की नाबालिग अवस्था में ही शादी कर रहा था परिवार, रूकवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास नगर निवासी दो सगे भाईयों की बारात बुधवार को कैथल जानी थी। इस दौरान प्रोटेक्शन अधिकारी को सूचना मिली कि छोटा भाई नाबालिग है। जिस पर अधिकारी मौके पर पहुंची और उम्र की जांच करने पर वह नाबालिग मिला। छोटे भाई की शादी को रुकवाया और कोर्ट में बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत पानीपत जेएमआइसी प्रगति राणा की कोर्ट में बाल विवाह अधिनियम के तहत याचिका लगाई। पिता ने बयान दर्ज कराए कि छोटे बेटे के बालिग होने तक शादी नहीं करेंगे। जिसके बाद बड़े भाई की बारात कैथल गई और छोटा भाई बाराती बनकर गया।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि एनएफएल के पास विकास नगर में नाबालिग की शादी की जा रही है। जिसके बाद उन्होंने टीम गठित की और वह मौके पर पहुंची। जहां पर बारात की तैयारी चल रही थी। गाड़ी के शीशों पर चस्पा पोस्टर देख पता चला कि एक नहीं सगे दो भाइयों की शादी कैथल के संगरोली निवासी सगी बहनों ज्योति और शिवानी से है। दोनों भाईयों की आयु के स्कूली दस्तावेज पेश करने के लिए कहा। परिजनों ने पहले आयु 21 वर्ष होने की बात कहकर दस्तावेज दिखाने से मना कर दिया, लेकिन सख्ती करने पर पहले बड़े भाई मोहित के दस्तावेज दिखाए, जिनमें वह उसकी आयु 23 थी, वहीं छोटे भाई की 12वीं मार्कशीट में आयु 19 साल मिली। अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि कैथल की प्रोटेक्शन अधिकारी से भी संपर्क किया और सगी बहनों की आयु की जांच करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें