मॉडल टाउन थाना में एक महिला ने अपने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जान से मारने के प्रयास करने व गर्भ गिराने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि उसकी जून 2019 में प्रति जीतीश निवासी गांव कवि में शादी हुई थी। शादी के तीन दिन बाद पति सोनू की अंगूठी, सास ने कानो की बालियां, देवर ने सोने की अंगूठी व अन्य ने भी गहने न लाने पर ताने दिए। इसी वजह से सास पति को तीन बार अलग अलग 30 हजार रुपये दे चुकी है। उनकी चार बार पंचायत हुई, लेकिन हर बार पति यह आश्वासन देकर घर ले आता है कि वह भविष्य में उसे खुश रखेगा। कुछ दिन के बाद दोबारा मारपीट करना शुरू कर देता। जब वह अकेली थी, तब उसकी सास ने सिलेंडर खोल कर गैस की गंध को पूरे घर में फैला दिया। सास उसे जान से मारना चाहती थी, लेकिन वह भागकर घर से बाहर आई और जान बचाई। वह तीन माह की गर्भवती थी, पति ने उसकी मेडिकल जांच कराई, जिसमें पता चला कि उसके पेट में बच्ची है, जिसका पति ने गर्भपात करा दिया।