फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने पानीपत बंद को लेकर मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने पानीपत बंद को लेकर शुक्रवार को एसडी कालेज रोड एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक करके पूर्ण सहयोग देने की मांग की। जिस पर एसडी कालेज रोड एसोसिएशन के सदस्यों ने पानीपत इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रधान राकेश चुघ व अन्य पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि वे पानीपत की फैक्ट्ररियों को बचाने के लिए पानीपत बंद में पूर्ण रूप से साथ देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को पानीपत की विभिन्न एसोसिएशनों की बैठक हुई थी और उसमें डीटीपी के तबादले को लेकर सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज व महीपाल ढांडा को एक सप्ताह का समय दिया गया था। यदि एक सप्ताह में सांसद व दोनों विधायक पानीपत डीटीपी का तबादला नहीं करवाते तो पानीपत को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा और फैक्टरियों व दुकानों की चाबियां काली पट्टी बांधकर सांसद व दोनों विधायकों को सौंपी जाएगी। वहीं राकेश चुघ ने बताया कि इन 3-4 दिनों में शहर की सभी औद्योगिक व व्यापारिक एसोसिएशनों के साथ मीटिंग करके उनका पानीपत बंद के लिए सहयोग मांगा जाएगा। वहीं डीटीपी के तबादले को लेकर शहर के फैक्टरी मालिक व दुकानदार मंत्री अनिल विज से भी मिलेंगे। इस अवसर पर गुरमीत दुआ, राजू अरोड़ा, प्रगवीन वर्मा, पवित्र जैन, जुगल अरोड़ा, राकेश मल्हौत्रा, महेंद्र मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें