फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला छह महीने पहले स्टिंग में किया था देहव्यापार का भंडाफोड़, पुलिस छह महीने बाद जागी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मित्तल मॉल, एंजेल मॉल औ रजिम खाना क्लब में स्पा सेंटरों की आड़ में खुलेआम चल रहे देहव्यापार का अमर उजाला ने स्टिंग के जरिये छह महीने पहले ही भंडाफोड़ कर दिया था, लेकिन पुलिस को कार्रवाई करने में छह महीने लग गए। इसी वर्ष मार्च में दोनो शॉपिंग माल और जिम खाना क्लब के 12 स्पा सेंटरों में लगातार 15 दिन तक पड़ताल के बाद स्टिंग किया गया था। तब चार से सात मार्च 2020 तक के अंक में प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को पुलिस ने 11 महिलाएं, दो स्पा सेंटर संचालक समेत 14 को चांदनीबाग व महिला थाना पुलिस कोर्ट में पेश किया। एडवोकेट इस्माल अली ने बताया कि पुलिस करीब ढाई बजे सभी आरोपियों को कोर्ट में लेकर पहुंची। जहां से पहले सभी आरोपियों के कोविड-19 टेस्ट कराने के लिए सामान्य अस्पताल भेज दिया। उसके बाद वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अदालत शुरू हुई। पुलिस ने सभी को 14 दिन के लिए जेल भेजने की अपील की थी। वहीं न्यायाधीश ने 11 युवतियों व आशुतोष को जमानत दे दी और स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का धंधा चला रहे अर्बन स्पा सेंटर के संचालक विकास और नेचुरल स्पा सेंटर के संचालक संदीप को एक दिन के लिए जेल भेज दिया। शनिवार को उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ऐसे तैयार किया था प्लान
प्लान के मुताबिक पुलिस ने सिपाही को बोगस ग्राहक बनाया, जिसको 500-500 के तीन नोट दिए। नोटों पर छपी महात्मा गांधी की फोटो पर कान के ऊपर छोटे छोटे अक्षरों में हस्ताक्षर किए गए। सिपाही अर्बन स्पा सेंटर में गया और हेड कांस्टेबल बाहर खड़ा रहा। काउंटर पर युवती ने बताया कि यहां 11 लड़कियां हैं और संबंध बनाने के अतिरिक्त पैसे लगेंगे। लड़कियों के आने के बाद सिपाही ने हेड कांस्टेबल को इशारा किया। थाना प्रभारी अंकित कुमार समेत सभी पुलिस की टीम ने रेड मारी और पांच लड़कियों को अर्बन और छह लड़कियों को नेचुरल स्पा सेंटर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

कुछ को रोज व कुछ को महीने के मिलती थी पेमेंट
महिला थाना प्रभारी किरण नैन ने बताया कि काउंसलिंग में सामने आया कि कुछ युवतियों को रोज के हिसाब से पैसे मिलते थे, जबकि कुछ को महीने में वेतन मिलता था।
विज्ञापन

दो युवतियों पानीपत से बाहर की
दो युवतियां पानीपत से बाहर की हैं, बाकी नौ युवतियां पानीपत की हैं। कुछ युवतियों को तीन माह पहले ही स्पा सेंटर में लाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें