फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने दहेज की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पति ने एक लड़की को हिंदु बना साले को दुष्कर्म केस में फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
किला थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने अपनी पति के खिलाफ दहेज की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसका बदला लेने के लिए पति ने एक विशेष समुदाय की लड़की का धर्म परिवर्तन कराया। लड़की ने साले को जाल में फंसाकर किला थाना में दुष्कर्म करने का केस दर्ज करा दिया। वहीं पत्नी ने मामले का पर्दाफाश करते हुए अपने भाई को बचा लिया।
विज्ञापन

पत्नी ने बताया कि उसकी टिंकू नामक युवक के साथ शादी हुई थी। वह नशे का आदि है, नशे में उसके साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पति ने केस वापस लेने के लिए दबाव डाला, लेकिन वह नहीं डरी। पति ने धमकी दी थी कि वह उसके भाई को दुष्कर्म के केस में फंसवा देगा। जिसका कबूलनामा पति ने पूरी पंचायत में किया है कि उसने ही भाई को फंसवाया है। उसने भाई को बेकसूर साबित करने के लिए सबूत इकट्ठा करने शुरू कर दिए थे। जिसमें उन्हें कुछ तथ्य हाथ लगे। जिसमें पति ने खुद उन्हें कहा कि दहेज की रिपोर्ट वापस लेने के लिए उसने एक मेरठ की युवती सहजादी को 25 हजार रुपये में हायर किया और उसे पानीपत लेकर आया। उसका एक आधार कार्ड बनवाया। इसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराकर पायल नाम रखा। नकली मां गीता और संजय को पिता बनाया। युवती ने व्हाट्सएप पर मेसेज भेज उसे अपने जाल में फंसाया। युवती ने भाई को यकीन दिलाने के लिए टिकटॉक वीडियो भेजी और अंत में आकर भाई व उसके दोस्त पर किला थाने में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया।
दो बार एफिडेविट देकर किया समझौता, दोनों बार मुकर गई बयान
पत्नी ने आरोप लगाया कि दुष्कर्म केस में समझौता करने के लिए पति ने दहेज की रिपोर्ट वापस लेने का दबाव डाला। पति ने कहा कि दुष्कर्म केस में दहेज की रिपोर्ट वापस लेने के बाद समझौता होगा और उसे तलाक देगी। उसने भाई की जिंदगी बचाने के लिए पति की बात मान ली और एक अगस्त को युवती ने एफिडेविट पर समझौता लिखकर दिया। वहीं उसने भी दहेज की शिकायत वापस लेने के लिए एफिडेविट दिया, लेकिन युवती बाद में अपने बयान से मुकर गई।
विज्ञापन

नकली आधार कार्ड और नकली माता पिता के सबूत मिले
पत्नी ने बताया कि पति के सभी रिश्तेदार व आस पड़ोस में रहने वालों को वह जानती है। किला थाना में पति ने गीता से मिलवाया और कहा कि यह दुष्कर्म पीड़िता युवती की मां गीता है। उसे शक हो गया। जिसके बाद उसने युवती का आधार कार्ड चेक किया, जिसमें सब साफ हो गया। पत्नी का कहना है कि आधार कार्ड में जो दंपती युवती के मां बाप बनाए गए है, असल जिंदगी में वह पति पत्नी ही नहीं हैं। जिसका खुलासा उनके ही परिचित लोगों ने किया है।
उसके पास दोनों पक्ष आए थे। दोनों की बातचीत सुनने के बाद उन्हें पति पक्ष साजिश कर्ता लगा। यह मामला हनीट्रेप का है। उन्होंने उच्च अधिकारियों को समिति की तरफ से पत्र लिखा है, जिसमें उन्हें दोषियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।
सविता आर्य, नारी तू नारायणी उत्थान समिति
पुलिस को सबूत हाथ लगे हैं। मामला हनीट्रैप का है। पति टिंकू, हनीट्रैप मामले में फंसाने वाली महिला सहजादी, नकली मां गीता व नकली पिता संजय की धरपकड़ जारी है। उन्होंने फर्जी दस्तावेज थाने में पेश किए गए, जिसकी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर दलवीर, किला थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें