फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहरहमी से हत्या कर शव को सूखे तालाब में दबाया, शव सड़ने से शनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार सुबह खलीला रोड पर एक ईंट भट्टे के पास तालाब में क्षत विक्षिप्त शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के हाथ, घुटनों और पेट पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। जिसकी बेरहमी से हत्या कर शव को सूखे तालाब में दबा दिया गया। समालखा में बीते एक सप्ताह में यह चौथा शव मिला है, इससे पहले तीन महिलाओं के शव मिले थे। उनकी भी शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सुबह सात बजे दिवाना निवासी मछली पालक संदीप तालाब का निरीक्षण करने के लिए गए थे। उनका टीडब्ल्यूसी भट्टे के पास मछली पालन का काम है। सूखे तालाब के निरीक्षण के दौरान मिट्टी में एक हाथ बाहर निकला हुआ दिखा। जिस पर संदीप ने पुलिस को सूचना दी। डीएसपी, एसएचओ, सीआईए, एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया और नमूने लिए। शव बुरी तरह सड़ा हुआ और उसमें कीड़े पड़ चुके हैं। ऐसे में उसकी उम्र का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सका। पुलिस का अंदाजा है कि काफी दिन पहले उसके शव को दबाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी मिल सकेगी।
सूखे तालाब में पानी भरने पर मिट्टी नम होने पर हाथ निकला बाहर
एक तालाब में मछली पालन हो रहा है, जबकि दूसरे तालाब में भी मछली पालन करने के लिए पानी डाला जा रहा था। पानी आने से मिट्टी में नमी आ गई और शव का हाथ बाहर निकल आया।
विज्ञापन

अब तक यह शव मिले
सात सितंबर : श्मशान घाट के सामने ड्रेन-6 में महिला का शव मिला था। गर्दन पर चाकू और सिर पर चोट के दो निशान थे। शिनाख्त नहीं
आठ सितंबर: पहले शव के घटनास्थल से महज 80 मीटर दूरी पर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक जला हुआ कंकाल मिला। जांच में यह भी महिला का निकला। शिनाख्त नहीं।
नौ सितंबर: बुडशाम से दिवाना रोड पर महिला का शव मिला, जिसका चेहरा जला हुआ था। इसकी भी शिनाख्त नहीं।
पुलिस कर चुकी है 25-25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा
इन तीनों मामलों में पुलिस ने सूचना देने वालों को 25-25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही एसआईटी गठित कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना प्रभारी हरविंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल भेजा गया है। रविवार को वहां से दो श्रमिक भी लापता हुए थे और उनकी भी तलाश की जा रही है। संदीप के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें