कैंटीन में चूल्हे पर खाना बनाती महिलाएं। संवाद
- फोटो : samvad
समालखा। अनाज मंडी अटल कैंटीन में किसानों और मजदूरों के लिए खाना बनाने के लिए पर्याप्त सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। नई अनाज मंडी मार्केट कमेटी की सचिव ज्योति ने शनिवार को अटल श्रमिक किसान कैंटीन का निरीक्षण किया।
इस दौरान कैंटीन में काम कर रही महिलाओं ने गैस सिलिंडर की कमी की शिकायत सचिव के सामने रखी। उन्होंने बताया कि आउटस्टैंडिंग बिल तीन हजार रुपये से अधिक हो चुका है। गैस एजेंसी एक माह में केवल तीन सिलिंडर देने का दावा कर रही है, जबकि अप्रैल में मात्र चार सिलिंडर मिले। संवाद