फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: साइकिल सवार की ट्रक से कुचलकर मौत, दूसरे दिन हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बरसत राेड पर बुधवार रात ट्रक चालक के कुचलने साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह घर सब्जी लाने के लिए निकला था। उनका मोबाइल टूटने से परिजनों का फोन भी नहीं आ पाया। उनके शव की दूसरे दिन शिनाख्त हो पाई है। तहसील कैंप थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अंसल के एक निर्माणाधीन मकान की परमी प्रजापति ने बताया कि वह मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला छतरपुर के गांव जैतपुर की है। वह हाल में अंसल में निर्माणाधीन मकान में रहते हैं। पति स्वरूप अंसल में ही दिहाड़ी मजदूरी करते थे। वे छह मई काे घर से साइकिल पर सवार हाेकर सब्जी लेने के लिए नूरवाला गए थे। उन्हाेंने काफी देर तक अपने पति का इंतजार किया। उन्हाेंने पति काे काॅल किया ताे फाेन बंद मिला। उनको सात मई काे सूचना मिली कि पति का बरसत राेड पर कुबेर धर्मकांटा के पास ट्रक ने पति काे कुचल दिया। इससे उनकी माैत हाे गई। ट्रक चालक माैके से भाग गया। तहसील कैंप थाना पुलिस ने परमी प्रजापति से शव की शिनाख्त कराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें