फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नशा मुक्ति का संंदेश लेकर पानीपत पहुंची साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नशा मुक्ति का संदेश लेकर रोहतक से पानीपत पहुंची साइकिल यात्रा में पानीपत और यात्रा के दौरान लाेगों को जागरूक किया। साइक्लिस्ट के दल में रोहतक की एक महिला शिक्षक समेत नौ लोग शामिल रहे। इनमें पांच साइक्लिस्ट शामिल रहे। यह उनकी करीब 50वीं यात्रा है। वे इस दौरान प्रदेश के अलावा राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी जागरूक कर चुके हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नवीन नैन भालसी व महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया देशवाल ने नशा मुक्ति साइकिल यात्रा का रविवार को पानीपत पहुंचने पर सेक्टर-13-17 में स्वागत किया। डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि नशा आज तेजी के साथ फैल रहा है। युवा पीढ़ी समेत कई लोग नशे में डूब चुके हैं। पुलिस नशे को रोकने के लिए जागरूक अभियान चलाने के साथ कार्रवाई भी कर रही है। समाज को जागरूक होकर आगे आना होगा। इससे नशे को खत्म किया जा सकता है। इस मौके पर जिला परिषद के उपाध्यक्ष आर्य सुरेश मलिक, इनेलो प्रधान महासचिव प्रेम सिंह भालसी, महाबीर सिंह दुहन, सेवानिवृत एक्सईएन सुखबीर जागलान, रामभगत सिंह रूहल, किदार सिंह जागलान, अजय हुड्डा, रविंद्र मलिक, डॉ जसमेर सिंह, जोगिंद्र सिंह कुंडू व राजबीर जागलान मौजूद रहे।

जाट कॉलेज रोहतक के सहायक प्रोफेसर डॉ. जसमेर सिंह ने बताया कि नशे को ना समिति की अध्यक्ष स्वीटी मलिक हैं। वे डीएवी पुलिस स्कूल सुनारिया में अध्यापिका में हैं। वे सब मिलकर नशे के खिलाफ लोगों में जागरूकता लाने के लिए साइकिल रैली निकालते हैं। इस टीम में साइकिलिस्ट स्वीटी मलिक, दीपक छारा, मुकेश नानकवाल, राजप्रकाश धनखड़ व अजमेर हुड्डा हैं। स्वीटी मलिक के पति हेल्थ इंस्पेक्टर रविंद्र मलिक, जोगेंद्र सिंह, डाॅ. जसमेर सिंह समेत चार लोग उनके सहयोग में गाड़ी लेकर चलते हैं। दीपक छारा फरीदाबाद स्थित सराय ख्वाजा स्कूल में शिक्षक, मुकेश नानकवाल स्वास्थ्य विभाग रोहतक, राजप्रकाश धनखड़ सरकारी स्कूल भराण में मुख्य शिक्षक, डॉ. मुकेश नानकवाल एमपीएचडब्ल्यू, अजमेर हुड्डा स्पेशल एजुकेशन टीचर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें