फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कश्मीर से कन्या कुमारी तक निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। पूर्व सैनिक रामनिवास कौशिक ने सद्भावना, स्वच्छता व नशा मुक्त का संदेश देने के लिए कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा की। यात्रा के दौरान उन्होंने करीब चार हजार किलोमीटर की दूरी तय की।
विज्ञापन

प्रधान डॉ. सुदीप सांगवान और सचिव अजीत कुंडू ने उनका डाहर टोल प्लाजा पर फूलमालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि एक सैनिक अपनी पूरी नौकरी देश के लिए काम करता है। वह सेवानिवृति के बाद भी समाज व देश के लिए काम करता है। पूर्व सैनिक रामनिवास कौशिक अब साइकिल यात्रा निकाल लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यह प्रयास सराहनीय है। पूर्व सैनिक रामनिवास कौशिक ने बताया कि वह भारतीय सेना में 102 माध्य तोपखाना से रिटायर्ड है। उन्होंने कश्मीर के नगरोटा से साइकिल यात्रा शुरू की है। यात्रा करीब चार हजार किलोमीटर की रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें