फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों से साइबर ठगों ने ठगे 1.30 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत । ठगों ने वीरवार को अलग-अलग तरीके से मंदिर के पुजारी, व्यापारी, दर्जी व युवती को ठग लिया। ठगों ने इन चारों से कुल 1.30 लाख रुपये की ठगी की है। इन लोगों ने अपने-अपने संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर फंसाया
समालखा क्षेत्र के गांव डिकाडला निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह व्यापारी हैं। उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया और युवक ने खुद को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का कर्मचारी बताया। कॉल करने वाले ने क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल-डीजल लेने पर सरचार्ज माफ करने और क्रेडिट कार्ड की लिमिट 50 हजार से 90 हजार करने की बात कही। इसके साथ मेरे क्रेडिट कार्ड की डिटेल भी बताई। इससे व्यापारी को ठग पर विश्वास हो गया। ठग ने व्यापारी से उनकी जन्मतिथि पूछी। इसके बाद रुपये कटने शुरू हो गए। ठग ने तीन बार में कुल 48550 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह रकम वापस करने के लिए ठग ने दूसरे कार्ड की भी डिटेल पूछी, लेकिन व्यापारी नहीं बताई।
दर्जी से ठगे साढ़े 37 हजार
विकास नगर निवासी जगराम गुप्ता ने बताया कि वह एक कंपनी में सिलाई का काम करते हैं। उनके पास एक नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को फोन-पे कंपनी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनके फोन-पे पर 4999 रुपये का कैश बैक है। इसे अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लो। पीड़ित ने यह प्रक्रिया न आने की बात कही तो ठग ने पीड़ित के मोबाइल में एनीडेस्क ऐप डाउनलोड कराकर मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया। इसके तुरंत बाद पीड़ित के खाते से दो बार में 37 हजार 500 रुपये कट गए।
विज्ञापन

राजाखेड़ी गांव के पुजारी को ठगा
किला थाना क्षेत्र के गांव राजखेड़ी में शिव मंदिर के पुजारी बाबा छोटेदास ने बताया कि उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया और कॉल करने वाला बोला कि वह मंदिर में दान करना चाहता है। बाबा ने कहा कि उनके पास कोई बैंक अकाउंट नहीं है। बाबा ने सरपंच जोगेंद्र सिंह का नंबर दे दिया। सरपंच ने अपनी बेटी के गूगल-पे पर रकम ट्रांसफर करने की बात कही। ठग ने बेटी को बातों में उलझाकर 10 हजार रुपये डालने के बजाय उसके खाते से ही 14 हजार अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। यह खाता पूजा के नाम पर है। सरपंच ने बताया कि ठग व्हाट्सअप पर कॉल करता है।
डेबिट कार्ड का क्लोन बनाकर ठगा
चांदनी बाग थाना क्षेत्र के सेक्टर-24 निवासी पूजा पांडेय ने बताया कि उनके मोबाइल पर खाते से तीन बार में 10-10 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जबकि डेबिट कार्ड उनके पास था और किसी का न कॉल आया और न ही मैसेज आया। इसके बाद भी उनके अकाउंट से 30 हजार रुपये कट गए। बैंक में पता किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। सभी मामलों में पुलिस कार्रवाई में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें