फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मनमोह

Sat, 19 Dec 2015 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित श्री गुरुद्वारा रामदास वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 50वीं वर्षगांठ एवं वार्षिक महोत्सव पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन


बच्चों ने कार्यक्रम की शुरूआत तू मेरे मन माही तुम बिन कोई  नहीं दूजा शब्द गायन  की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने अपने संबोधन में लड़कियों की शिक्षा और स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से व्यक्ति आपार सफलता प्राप्त कर सकता है।

लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। सभी को सामान रूप से देखना चाहिए। गुरुद्वारा श्री रामदास सिंह सभा मॉडल टाउन के प्रधान गुरुशरण सिंह जुनेजा ने सरोपा देकर स्वागत किया।
विज्ञापन


चेयरमेन प्रीतम सिंह सचदेवा ने लोकेश नांगरु का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य रामसिंह ने विद्यालय वार्षिक रिपोर्ट से अवगत करवाया। बच्चों ने सांस्कृति गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें