फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सांस्कृतिक उत्सव का आगाज, युवाओं ने बिखेरे संस्कृति के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। युवाओं को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा सांस्कृतिक उत्सव का आगाज हुआ। सांस्कृतिक उत्सव में जिलेभर से करीब 400 युवाओं ने नौ विधाओं में भाग लिया। युवाओं की शानदार प्रस्तुतियों से हर कोई गदगद हो उठा। उत्सव में पोस्टर बनाओ, शब्द पांडित्य, फोटोग्राफी, समूह नृत्य, एकल गीत, एकल नृत्य, कहानी लेखन, तत्कालीन व्याख्यान, मोटे अनाज को लेकर कुकरी प्रतियोगिता जैसी विधाओं में युवाओं ने भारतीय संस्कृति के रंग बिखेरते हुए मनमोहक प्रस्तुतियां दी और दर्शकों की वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने कहा कि युवा समाज और देश को मजबूत बनाते हैं। युवाओं को शिक्षा और खेलों के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए। वे इन मंचों पर आकर खुद को साबित कर सकते हैं। अपनी प्रस्तुतियों से संस्कृति व सभ्यता का संदेश नई पीढ़ी तक पहुंचा सकते हैं। आज पाश्चात्य संस्कृति को अपनाया जा रहा है, जबकि विदेश में भारतीय संस्कृति लोकप्रिय हो रही है। हमें इसके लिए आगे आना होगा। विशिष्ट अतिथि आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने युवाओं की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं के आगे आने से सभ्यता और संस्कृति मजबूत होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा संयोजन अधिकारी एवं आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को निखारने के साथ उन तक भारतीय संस्कृति व सभ्यता का संदेश पहुंचाना है। इससे पहले अतिथियों का स्वागत किया और उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। युवाओं ने विभिन्न विधाओं में शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर आर्य महाविद्यालय से प्रो. रामनिवास, कार्यक्रम संयोजक मोहन शर्मा व रंजना शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रही।


विजेता टीम को मिलेगा 15 हजार का पुरस्कार

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जीटी रोड के प्रधानाचार्य कम जिला युवा संयोजन अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि युवा महोत्सव के दूसरे दिन समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। युवा उत्सव में ग्रुप कंपीटिशन में प्रथम स्थान पर आने वाली टीम को 15000 रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाली टीम को 11 हजार और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 7500 रुपये तक पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें