फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिल में अगले हफ्ते से शुरू होगी पेराई

Fri, 08 Nov 2013 11:33 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत सहकारी चीनी मिल नए पेराई सत्र के लिए तैयार हैं। ऑफ सीजन के दौरान मिल में सभी मशीनों की मरम्म्त के कार्य निपटा दिए हैं।
विज्ञापन


मिल प्रबंधन का दावा है कि अगर सब ठीकठाक रहा तो अगले सप्ताह में किसी भी दिन मिल में पेराई शुरू हो जाएगी। इस बार का पेराई का लक्ष्य 27 लाख क्विंटल तक रखा है।

पानीपत चीनी मिल की पेराई के सत्र की सीटी जल्द ही बज जाएगी। इसके लिए मिल प्रशासन ने किसानों को गन्ने की बोंडिंग भी भेजी जा रही है। बोंडिंग के लिए किसान उत्साहित हैं तो कई इस बात से परेशान है कि उन्हें इस बार भी अपना गन्ना अन्य मिलों में लेकर जाना होगा।
विज्ञापन


कभी भी शुरू हो सकता है सत्र
सीजन की पेराई का सत्र 15 से 20 नवंबर के बीच किसी भी दिन शुरू हो सकता है। दावा किया रहा है कि सब कुछ ठीकठाक चलता रहा तो सीजन के दौरान 152 दिन तक मिल चलेगा। सीजन के दौरान करीब 27 लाख गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा है।

बाहर की मिलों में गन्ना भेजना परेशानी
इस बार भी पानीपत का सरप्लस गन्ना बाहर के चीनी मिलों में भेजा जाएगा। इसको लेकर किसानाें में रोष पनप रहा है। क्षेत्र में 19,676 एकड़ जमीन में गन्ना खड़ा है। करीब 58 लाख क्विंटल गन्ने की पैदावार होने की उम्मीद है, लेकिन पानीपत चीनी मिल सत्र के दौरान करीब 27 लाख क्विंटल ही गन्ने की पेराई करेगा। इस तरह से करीब 31 लाख क्विंटल गन्ना तो बाहर के चीनी मिलों में ही भेजा जाएगा। जबकि पिछले साल 152 दिनों में करीब 22.50 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की थी। इस बार एक दो क्विंटल ज्यादा गन्ना की पेराई होने का दावा किया जा रहा है।

इन मिलों में पहुंचेगा अतिरिक्त गन्ना
पानीपत का गन्ना रोहतक, महम, करनाल और असंध जाएगा। पिछले सीजन में कैथल, शाहाबाद और असंध में गन्ना भेजा था। पिछले सीजन में करीब 24 हजार एकड़ में गन्ना उगाया। इसमें करीब 68 लाख क्विंटल गन्ने का उत्पादन हुआ था।
विज्ञापन


वर्जन
नए पेराई सत्र को लेकर मिल प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। जल्द ही पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। सीजन के दौरान सभी किसानों का हर तरह से सहयोग किया जाएगा।
हवा सिंह, महा प्रबंधक, पानीपत चीनी मिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें