फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: श्रीश्याम मंदिर से मुकुट व पांच छत्र चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र श्री श्याम बाबा के चुलकाना धाम स्थित प्राचीन मंदिर में रविवार रात चोरों ने बाबा का चांदी का मुकुट व चांदी के पांच छत्र चोरी कर ले गए। चोरों ने वारदात को महज चार मिनट में अंजाम दिया।
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस व एफएसएल टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मंदिर कमेटी के प्रधान रोशन लाल छौक्कर की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज के अनुसार रविवार रात 2:08 बजे दो युवक मंदिर में घुसे। 2:12 बजे वह वारदात को अंजाम देकर निकल गए। इन्होंने महज चार मिनट में वारदात को अंजाम दिया। चोरी हुए मुकुट का वजन लगभग तीन किलो है। इसके साथ चांदी के पांच छत्र भी चोरी हुए हैं। इन छत्र की कीमत लगभग दो लाख रुपये है।
मंदिर के पुजारी मांगेराम ने बताया कि वह सुबह तीन बजे मंदिर में आ जाता है। दूसरे पुजारी भी यहां इसी वक्त आ जाते हैं। इसके बाद वह बाबा का शृंगार करते हैं। वह सोमवार सुबह तीन बजे मंदिर में आया तो उसे श्रीश्याम बाबा दरबार के भवन का ताला टूटा मिला तथा बाबा के सिर का मुकुट व पांच छत्र नहीं मिले। इसकी सूचना तुरंत मंदिर कमेटी के प्रधान रोशन लाल को दी। उसी समय मंदिर प्रधान रोशन लाल छौक्कर मंदिर में पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। यहां डीएसपी नरेंद्र कादियान व सीआईए की टीमें भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें