फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पांचवें श्याम संकीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। सनौली खुर्द गांव अनाज मंडी में शनिवार को श्री श्याम सेवादार सेवा मंडल सनौली खुर्द द्वारा पांचवें श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्याम बाबा का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भजन गायक विजय भारद्वाज, अधिष्ठा, अनुष्का भटनागर, अंकित शर्मा, परवीन चांवरिया, ध्वनि संगीता ग्रुप सचिन त्यागी व अमन सैनी रहे। उन्होंने श्याम बाबा के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। मंडल के सदस्यों ने बताया कि मंडल द्वारा शनिवार को पांचवें श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया और भजनों पर जमकर नृत्य किया। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें