सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग से सेंटर को आर्य कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है। अब आर्य कॉलेज में वैक्सीनेशन होगा। वीरवार को आर्य कॉलेज में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वैक्सीन लगने में देरी होने पर लोगों ने हंगामा भी किया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को पुलिस तक बुलानी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। आर्य कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूूटे। यहां 300 लोगों को वैक्सीन लगी। वहीं वीरवार को 12 केंद्रों पर 1215 लोगों को वैक्सीन लगी है। अब तक जिले में 2.70 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। 66 हजार लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हो चुका है।
वीरवार को जिले में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब जिले में कोरोना के एक्टिव रोगियों की संख्या 12 रह गई है। कोई भी कोरोना का रोगी स्वास्थ्य केंद्रों में दाखिल नहीं है। जिले में कोरोना 30421 रोगी ठीक हो चुके हैं। कोरोना के रोगी 31070 हो चुकी है। वीरवार को 832 लोगों ने अपनी जांच कराई है। जिले में अब तक 336072 लोग अपनी जांच करवा चुके हैं। पिछले 31 दिन में कोरोना से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है।
लोगों से अपील रजिस्ट्रेशन कराकर वैक्सीनेशन के लिए आएं : डॉ. कादियान
लोगों से अपील है कि वैक्सीनेशन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। बिना रजिस्ट्रेशन के केंद्रों पर ना आए। कोरोना के खिलाफ अब भी जागरूकता जरूरी है। लापरवाही भारी पड़ सकती है।
डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन