फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर दी जान

Fri, 28 Oct 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
 धमीजा कॉलोनी में बेरोजगारी से तंग एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगलकर अपनी जान दे दी। युवक पिछले दो माह से बेरोजगार था। पुलिस ने शव का  पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना शहर के अंतर्गत सन्नी (25) निवासी धमीजा कॉलोनी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। सन्नी के मौसा राजेश कुमार ने बताया कि सन्नी पहले सेक्टर 25 स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। दो माह पहले उसकी नौकरी छूट गई। वह इसके बाद नौकरी पाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उसको कहीं पर भी नौकरी नहीं मिल पाई थी। वह नौकरी न मिलने से परेशान रहने लग गया। सन्नी तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पिता जगदीश भी पेशे से मजदूर है। वीरवार को सन्नी ने घर में खुद को अकेला पाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों ने सन्नी को चारपाई पर बेसुध पड़ा पाया और उसको एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें