फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी सेक्टर में व्यापारी के घर चोरी का रहा पूरी रात राज

Sat, 10 Sep 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
मकान से 50 लाख की चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस के दावों को धता बताकर शहर के वीआईपी सेक्टर 11-12 में हैंडलूम कारोबारी के घर में घुसकर लोगों पर नशीला स्प्रे कर घर से कार व एक एलइडी चोरी कर ली। चोर ने बड़े ही आराम तीन चरणों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। कार और एलईडी चोरी करने के बाद जब चोर को अलमारी में आर्टिफिशियल गहने मिले। इन्हें चोर छोड़ गया। चोर ने इससे पहले कमरे में घुसकर फ्रिज से पानी पीया और बीड़ी पीने के बाद कार, एलईडी लेकर भाग निकला। सुबह परिवार के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरी की वारदात थाना चांदनी बाग के अंतर्गत वीआईपी सेक्टर 11-12 की है। रमेश चावला ने बताया कि उसकी उग्रा खेड़ी मोड़ पर हैंडलूम की फैक्टरी है। वह रात को अपनी पत्नी प्रवीण, बेटे कान्हा और बेटी रीति के साथ कमरे में सो रहे थे। सुबह उठ कर देखा तो कमरे के बाहर की खिड़की टूटी हुई थी। गेट के अंदर की कुंडी भी खुली थी। घर से बलेनो कार और एक एलईडी गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना चांदनी बाग पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वारदात स्थल का जायजा लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ऐसे दिया पूरी वारदात को अंजाम
रात 2:20 पर चोर की हरकतें श्मशान रोड पर टहलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। आरोपी की उम्र लगभग 35 साल प्रतीत हो रही है।
रात 2:37 मिनट पर चोर सेक्टर में लगे सेफ्टी गेट के नीचे से सेक्टर-11 में दाखिल हुआ।
रात 2:36 मिनट पर चोर दीवार फांदकर रमेश चावला के घर में दाखिल हुआ। चोर ने पहले रमेश चावला के कमरे में घुसकर परिवार के लोगों पर नशीला स्प्रे किया।
चोर कमरे की खिड़की उखाड़कर कमरे में दाखिल हुआ। चोर ने फ्रिज पर रखी बलेनो कार की चाबी उठाई और घर के गेट की कुंडी खोलकर आंगन में खड़ी कार को बाहर ले गया।
विज्ञापन

रात 2:40 पर चोर कार को बैक कर बतरा अस्पताल के पास पहुंचा।
2:53 पर चोर कार को बतरा अस्पताल के पास छोड़कर वापस व्यापारी के घर आया।
चोर फिर कमरे में पहुंचा और फ्रिज से पानी पीया। इसके बाद बेड पर बैठकर बीड़ी पी।
चोर रात 3:02 बजे कमरे से एक एलईडी चोरी कर ले गया।
चोर रात 3:06 मिनट पर एलईडी को कार में रखकर दोबारा आया। चोर ने कमरे में आकर अलमारी की तलाशी ली। कमरे में मिले आर्टीफीशियल आभूषणों को छोड़ दिया।
चोर रात 3:10 मिनट पर वारदात को अंजाम देकर घर से बाहर निकला।

तीन बार आया चोर, सोते रहे परिजन
हैंडलूम कारोबारी रमेश चावला ने बताया चोर दीवार फांदकर घर में घुसा और कमरे के बाहर लगी खिड़की को तोड़ दिया। चोर कमरे से कार की चाबी उठाकर कार को स्टार्ट कर आगे ले गया। चोर ने दोबारा आकर एलईडी चोरी की। इस दौरान उनकी नींद नहीं खुली, जबकि वह हल्के से शोर पर उठ जाते हैं। उन्होंने आशंका है कि चोर ने कमरे में घुसकर उन पर स्प्रे कर दिया था।

किसी परिचित का हो सकता है हाथ
चोर ने रमेश चावला के मकान में जिस प्रकार से वारदात को अंजाम दिया, उससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि वारदात में किसी परिचित का हाथ है। चोर घर में दाखिल होकर सीधे रमेश चावला के कमरे में गया। कमरे में जाकर फ्रिज से चाबी उठाई। कार को बाहर छोड़कर दोबारा आकर चोर एलईडी ले गया। वारदात देने के तरीके से यह काम किसी परिचित का ही लगा रहा है।

बारह दिन में छह चोरी और लूट
जिले भर में पिछलें 12 दिनों में लूट और चोरी की आधा दर्जन से अधिक वारदात हुई है। इस दौरान सलारंग गेट के पास महिला से नकदी लूटी गई, मित्तल मेगा मॉल के पास कार लूटी गई। समालखा में करियाणा और मोबाइल फोन की दुकान में चोरी हुई। मतलौडा में जितेंद्र पहलवान के घर से लाइसेंसी पिस्तौल और हजारों रुपये चोरी हुए। लाल बत्ती के पास मोबाइल फोन के शोरूम में चोरी। शुक्रवार को शहर के वीआईपी सेक्टर 11-12 में चोरी। इन सभी मामलों में पुलिस केस दर्ज करने तक ही सीमित रही है।

सेक्टर 11-12 में चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मकान मालिक के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चोरी की वारदातों को रोकने के लिए सेक्टरों में गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस चोरी के आरोपी को जल्द पकड़ने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

जसपाल सिंह, प्रभारी चांदनी बाग थाना पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें