फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नूरवाला में हुआ हादसा, सीवर में गिरने से सफाई कर्मी सहित दो की मौत

Thu, 30 Mar 2023 03:10 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के नूरवाला के 25 फुटा रोड पर सफाई कर्मी काला निवासी नूरवाला सीवर की सफाई के लिए आया था। उसने जैसे ही मेनहोल का ढक्कन खोला तो जहरीली गैस के संपर्क में आने से बेसुध होकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के नूरवाला में सीवर में गिरने से एक सफाई कर्मचारी सहित दो की मौत हो गई। दूसरा व्यक्ति सफाई कर्मी को बचाने के लिए उतरा था। थाना तहसील कैंप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को बाहर निकाल कर शव गृह में रखवा दिए हैं।

विज्ञापन


25 फुटा रोड पर हुआ हादसा
हादसा गुरुवार दोपहर 1:00 बजे का है। मिली जानकारी के अनुसार नूरवाला के 25 फुटा रोड पर सफाई कर्मी काला निवासी नूरवाला सीवर की सफाई के लिए आया था। उसने जैसे ही मेनहोल का ढक्कन खोला तो जहरीली गैस के संपर्क में आने से बेसुध होकर नीचे गिर गया। वहीं से निकल रहे सुरेंद्र ट्रांसपोर्टर ने उसको बचाने का प्रयास किया।

वह जैसे ही सीवर के मेनहोल के नजदीक गया तो वह भी नीचे गिर गया। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। तहसील कैंप थाना प्रभारी फूल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों की मदद से दोनों को सीवर से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें