पानीपत। अंबाला से दिल्ली की तरफ जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस ट्रेन में एक फौजी टिकट चेकिंग के दौरान टीटीई के साथ उलझ गया। मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच गया। टीटीई ने आरपीएफ को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंच आरोपी फौजी को हिरासत में लिया।
बाद में फौजी ने गलती मानते हुए टीटीई से माफी मांगी। इसके बाद आरपीएफ ने फौजी को छोड़ दिया।
15708 आम्रपाली एक्सप्रेस सोमवार को पौने दो बजे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में टीटीई यात्रियों की टिकट चेक करते हुए एक फौजी के साथ उलझ गया। टीटीई द्वारा टिकट मांगने पर टिकट दिखाने की बजाय उसके साथ हाथापाई पर उतारू हो गया। फौजी ने बदतमीजी करनी शुरू कर दी।
ऐसे में दोनों के बीच काफी हंगामा हो गया। टीटीई ने मामले की सूचना आरपीएफ को दी। आरपीएफ स्टाफ के ईश्वर सिंह ने मौके पर पहुंच आरोपी को पकड़ लिया। फौजी ने बाद में टीटीई से माफी मांगकर अपनी गलती मान ली। जहां आरपीएफ ने फौजी को माफी मांगने के बाद छोड़ दिया।