फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: हथियारबंद तीन बदमाशों ने दिन दहाड़े रिटायर्ड टीचर को बंधक बनाकर लूटी 4 लाख नकदी और 20 तोले सोना

Mon, 25 Jul 2022 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

तहसील कैंप के प्रकाश नगर की वारदात है। आरोपी नगर निगम की हाउस टैक्स ब्रांच के कर्मचारी बनकर अंदर घुसे थे। एसपी, एएसपी समेत तीनों सीआईए मौके पर पहुंची और करनाल से डॉग स्क्वॉयड टीम ने भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
रिटायर्ड टीचर सुदेश। सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में तहसील कैंप के प्रकाश नगर में दिनदहाड़े हथियारबंद तीन युवकों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी नगर निगम की हाउस टैक्स कर्मचारी बनकर घर में घुसे और रिटायर्ड टीचर को बंधक बना लिया। हाथ-पैर बांधकर घर की तलाशी ली और अलमारी के ताले तोड़कर चार लाख रुपये नकदी और 20 तोले सोना लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन


आरोपियों ने भागने से घर को बाहर से ताला लगाकर लॉक कर दिया था। महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और दरवाजे तक पहुंची। शोर मचाने पर पड़ोसी आए, जिन्होंने ताले को तोड़कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई।

प्रकाश नगर निवासी सुदेश मेहता ने बताया कि वह रिटायर्ड टीचर है। सोमवार को बेटा जुगनु और पुत्रवधु दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे। वह घर पर अकेली थी। सुबह करीब साढ़े 11 बजे हेल्मेट पहने तीन युवक आए। जिनके हाथ में हरे रंग का रजिस्टर था। पूछने पर युवकों ने बताया कि वह पानीपत नगर निगम की हाउस टैक्स ब्रांच से है, टैक्स लेने आए हैं।
विज्ञापन


उसने कहा कि उन्होंने टैक्स भर दिया, वह पर्ची लाने के लिए गई तो तीनों अंदर आ गए और उसे जबरदस्ती कुर्सी पर चुन्नी व कपड़ों बांध दिया। उसके बाद वह पहली मंजिल पर गए और अलमारी के ताले तोड़कर अंदर से चार लाख रुपये नकदी और 20 तोले सोना लूट लिया और भागने लगे।

उन्होंने घर के बाहर ताला लगा दिया और चाबी साथ लेकर फरार हो गए। वह किसी तरह बंधन से छूटी और दरवाजे पर पहुंची तो वह लॉक मिला। शोर मचाया तो पड़ोसी बाहर आए, जिन्होंने ताला तोड़कर उसे बाहर निकाला।

विज्ञापन

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
दिनदहाड़े लूट की वीटी होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसपी शशांक कुमार सावन, एएसपी विजय जाखड़, तहसील कैंप थाना प्रभारी फुल कुमार, तीनों सीआईए मौके पर पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। मधुबन से डॉग स्क्वाडय टीम ने भी मौके पर जांच की। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज किए और आस पास की फुटेज खंगाली। घर के सामने ही गुरुद्वारे में लगे कैमरे में पूरी वारदात कैद मिली। फुटेज को कब्जे में लेकर पुलिस और सीआईए आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, महिला के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। सीआईए और थानों की पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में जुटी हुई है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजय कुमार, एएसपी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें