फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: छह साल की मासूम से 14 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, खून से लथपथ बेटी ने रोते हुए पिता को बताया

Mon, 07 Mar 2022 01:26 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

बच्ची ने रोते-बिलखते पिता को आपबीती बताई। खून से लथपथ बेटी को सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों सीआईए और तहसील कैंप थाना पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के तहसील कैंप थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 14 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने पिता के पास पहुंची और आपबीती बताई। खून से लथपथ बच्ची को लेकर पिता सामान्य अस्पताल पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि वह एक फैक्टरी में किराए के कमरे में अपने परिवार समेत रहता है। उसकी बड़ी बेटी छह वर्ष की है। वह रविवार को अपने कमरे पर था और चाय पी रहा था जबकि बेटी फैक्टरी में नीचे बच्चों के साथ खेल रही थी।

इसी बीच बेटी रोते हुए उनके पास पहुंची। बेटी ने बताया कि वह नीचे खेल रही थी। तभी फैक्टरी में काम करने वाला आरोपी किशोर वहां पहुंचा और उसे खेलने के बहाने फैक्टरी की छत पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जानकारी में यह बात सामने आई है कि आरोपी पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस की चार टीम आरोपी की धरपकड़ में जुटी, एएसपी ने की पूछताछ
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल अस्पताल में तहसील कैंप थाना पुलिस के अलावा, सीआईए की तीनों यूनिट और साइबर पुलिस टीम जुट गई है। पूरे मामले की अगुवाई एएसपी पूजा वशिष्ठ स्वयं कर रही हैं, जो सिविल अस्पताल में बच्ची के परिजनों से मुलाकात करने और पूरे मामले की जानकारी लेने भी पहुंची।
 

परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - इंस्पेक्टर सुनील कुमार, तहसील कैंप थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें