फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत : सीए की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने समाप्त की जीवन लीला, टाई से फंदा लगाकर दी जान

Thu, 04 Feb 2021 10:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा के पानीपत में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अंतिम वर्ष के छात्र ने परीक्षा में असफल होने पर जीवन लीला समाप्त कर ली। चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में फेल होने पर छात्र कुनाल मिगलानी ने स्कूल की टाई से ही फंदे पर लटककर जान दे दी। गुरुवार सुबह जब छात्र ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजनों को चिंता हुई। पता करने पर बेटे का शव स्कूल की टाई से झूलता मिला। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


न्यू जगन्नाथ विहार कालोनी निवासी कुनाल मिगलानी (24) चार्टर्ड अकाउंटेंट अंतिम वर्ष का छात्र था। उम्मीद थी कि परीक्षा में पास हो जाएगा लेकिन हुआ इसके उलट। दो दिन पहले ही अंतिम वर्ष की परीक्षा का रिजल्ट आया, जिसमें वह फेल हो गया। इससे वह हताश हो गया। 

सीए फाउंडेशन, इंटरमीटिडएट और तीन साल की आर्टिकलशिप ट्रेनिंग के बाद अंतिम वर्ष की परीक्षा पास होते ही कुनाल चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाता लेकिन महज एक सीढ़ी पहले ही मिली असफलता पर जान दे दी। कंबल फैक्टरी के मालिक विजय मिगलानी का बेटा कुनाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिवार ने पूरी घटना पर कुछ भी कहने या बात करने से इनकार कर दिया। रोजाना की तरह ही कुनाल बुधवार की रात अपने कमरे में सोने गया था। पुलिस के मुताबिक परिजनों ने रोशनदान से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। 
विज्ञापन


जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दो दिन पहले ही सीए का रिजल्ट आया था, जिसमें वह फेल हो गया था। मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं कालोनी में चर्चा है कि कुनाल ने फंदा लगाने से पहले जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी, बाद में टाई से फंदा लगा दिया। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी इसकी जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें