फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी अस्पताल पर बच्चा छुपाने के आरोप,एसपी दरबार पहुंचा परिवार

Thu, 11 Aug 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत हरिसिंह कॉलोनी निवासी दंपति ने सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगाया है। दंपति का आरोप है कि वहां के डॉक्टरों ने पहले उनसे जुड़वा बच्चे होने की बात कही। बाद में फिर डिलीवरी के बाद एक बच्चा होने के बारे में बताया। परिजन शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी ने परिजनों को मामले की जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


हरिसिंह कॉलोनी की मीरा और उसके पति राकेश ने बताया कि वह पहले एक बच्ची का पिता है। जुलाई माह में उसने पत्नी मीरा का अल्ट्रासाउंड बरसत रोड स्थित एबीसी अस्पताल में करवाया था। इसमें मीरा के गर्भ में जुड़वा बच्चे बताए गए थे। इसके बाद उन्होंने 18 जुलाई को पत्नी मीरा को डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जुड़वा बच्चे पैदा होने की बात कही, लेकिन डिलीवरी के बाद डॉक्टरों ने एक बच्चे पैदा होने के बारे में बताया। उनसे कहा गया कि मीरा को एक बच्चा ही पैदा हुआ है। दंपति का आरोप है कि इस अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ ने बच्चे को चोरी कर लिया है।

सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल पर बच्चा चोरी करने का आरोप लगा है। उनको मामले की लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिजनों ने उनसे मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। मामले की लिखित शिकायत देने की कही है। पुलिस इसमें शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश दुग्गल,एसपी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें