फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: आंध्रप्रदेश से गांजा लेकर आया तस्कर पानीपत में पकड़ा, सीआईए ने गांव निजामपुर मोड़ के पास से किया काबू

Mon, 09 May 2022 02:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी युवक के पास से 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। 45 किलोग्राम गांजे की कीमत तीन लाख बताई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत में सीआईए वन ने शनिवार रात को नाइट डोमिनेशन के दौरान एक युवक को निजामपुर मोड़ से मादक पदार्थ के साथ पकड़ा। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


तस्कर यह गांजा आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लेकर आया था। इसको यहां दोगुने दाम में बेचकर मोटे पैसे कमाने की मंशा थी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी को नौ दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस मुख्य तस्करों तक पहुंचने का प्रयास कर करेगी।

सीआईए-वन प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया उनकी एक टीम शनिवार रात को सेक्टर-18 में गश्त कर रही थी। गंदा नाला के पास टीम को निजामपुर मोड़ पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा दिखाई दिया। वह पुलिस को देखकर मुड़कर भागने लगा।
विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान गांव कालंदा, मेरठ निवासी फुरकान पुत्र अब्दुल के रूप में हुई। उसके पास एक कट्टा मिला। कट्टे में गांजा था, जिसे तोलने पर वजन 45 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें