फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर, मां के नाम से तो नफरत हो गई है, पिता से मिलवा दो, आधे घंटे में सीएजएम ने तलाश पिता

Sat, 20 May 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मां मुझे अकेला छोड़कर किसी के साथ भाग गई। सौतेला पिता शारीरिक शोषण करने लगा। उसके चंगुल से निकल पुलिस के पास पहुंची और अब बाल अनाथालय में रह रही हूं। अब तो मां के नाम से भी नफरत हो गई है। गांव सिरसाढ़ सोनीपत में रहने वाले अपने सगे और पहले पिता के पास जाना चाहती हूं।...किशोरी की दास्तां सुन हैरान सीजेएम और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मोहित अग्रवाल ने किशोरी से गांव का पता पूछा और वहां संपर्क किया। आधे घंटे में लड़की के पहले पिता का पता लगवाकर उसे पानीपत बुलावा लिया। शुक्रवार शाम यूपी पुलिस के साथ पहुंचे पिता को किशोरी से मिलवाया गया। सीडब्ल्यूसी अधिकारियों ने बच्ची को पिता के साथ भेज दिया।
विज्ञापन

सीजेएम मोहित अग्रवाल ने बताया कि गत रोज उन्होंने जाटल रोड गांव शोंधापुर स्थित बाल अनाथालय का दौरा किया था। वहां एक किशोरी ने अपने घर जाने की इच्छा जाहिर की। उसने बताया कि वह गांव सिरढाणा, जिला मेरठ, यूपी की रहने वाली है। उसके घर के पास गिरजाघर है। उसके चाचा के लड़के सागर और आशू हैं। साथ ही बताया कि वह पांच साल की थी, तब मां सोनिया पिता चेतन को छोड़कर सोनू के साथ भागकर पानीपत आ गई थी। यहां कई सालों तक रहने के बाद मां उसे सौतेल पिता सोनू के पास छोड़कर तीसरे व्यक्ति के साथ भाग गई। उसके जाने के बाद सौतेले पिता ने उसका शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसके चंगुल से निकलने का रास्ता खोजती रही। एक दिन सौतेला पिता दरवाजा खुला छोड़कर बाहर चला गया और वह भागकर पुलिस के पास पहुंच गई। पुलिस उसे साथ लेकर सौतेले पिता को पकड़ने के लिए छापा मारा, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। किशोरी ने बताया कि वह पिछले एक साल से बाल अनाथालय में रह रही है।
सीजेएम ने आधे घंटे में लगाया पिता का पता      
सीजेएम मोहित अग्रवाल ने इंटरनेट के माध्यम से गांव सिरढाणा स्थित गिरिजाघर के पादरी का मोबाइल नंबर ढूंढा और उनसे थाने का पता किया। सीजेएम ने उस क्षेत्र के पुलिस और तहसीलदार से बात कर गांव सिरढाणा में रहने वाले चेतन का पता लगाने का प्रयास किया। आधे घंटे में ही पुलिस ने चेतन को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन

फोटो देख पहचाना पिता      
सीजेएम ने यूपी पुलिस के सहयोग से व्हाट्स एप पर चेतन का फोटो मंगवाया और किशोरी को दिखाया। किशोरी ने अपने पिता को पहचान लिया। पिता से बात की। पिता ने भी बेटी को ले जाने की इच्छा जताई। सीजेएम ने उसे पानीपत बुलाया। शुक्रवार शाम चेतन यूपी पुलिस के साथ पानीपत सीजेएम कार्यालय पहुंचे। सीजेएम ने किशोरी को पिता से मिलवाया और सीडब्ल्यूसी कार्यालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें