थाना इसराना के अंतर्गत नहर में एक बुजुर्ग महिला का शव मिला। महिला वीरवार से लापता थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है। गांव भादौड़ निवासी 80 वर्षीय सिंगारी का शव इसराना के पास नहर में मिला।
बताया जा रहा है सिंगारी वीरवार से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता थी। परिजन सिंगारी की तलाश कर रहे थे। शुक्रवार शाम को इसराना के पास नहर में सिंगारी का शव मिला।