फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने के नजदीक दुराचार, केस

Wed, 26 Aug 2015 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला पुलिस थाने के नजदीक एक युवती के साथ सामूहिक दुराचार कर दिया। युवती ने एक व्यक्ति की पहचान की है और उसके तीन दोस्तों पर भी दुराचार का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना शुरू होने के दो दिन पहले सामूहिक दुराचार का मामला सामने आने के बाद पुलिस की धड़कन अब से पहले बढ़ गई है। अधिकारियों ने मामले का जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

मामला सेक्टर-13-17 स्थित एक सत्संग भवन के नजदीक का है। शहर से सटे एक गांव निवासी 27 वर्षीय युवती ने थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने सेक्टर-13-17 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी संदीप और उसके तीन अन्य दोस्तों पर सत्संग भवन के नजदीक दुराचार करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची और युवती का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट बयान दर्ज किए। युवती ने बताया कि वह यहां पर किसी काम से आई थी। यहां पर संदीप और उसके तीन दोस्तों ने उसको पकड़ लिया और सत्संग भवन के नजदीक चारों ने उसके साथ दुराचार कर दिया।

थाना पुलिस इसमें चारों के खिलाफ सामूहिक दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने महिलाओं को पूरा न्याय देने की दृष्टि के लिए अलग से महिला थाना बनाने का फैसला लिया है।

सेक्टर-13-17 स्थित पुराना हुडा कार्यालय में महिला थाना बनकर तैयार हो चुका है और 28 अगस्त इसका उद्घाटन किया जाएगा। प्रदेश के परिवहन और आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें