फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: दुष्कर्म के आरोपों से परेशान युवक ने गला रेत आत्महत्या का किया प्रयास, हरिसिंह कॉलोनी की घटना

Mon, 25 Sep 2023 12:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

सिविल अस्पताल में दाखिल हरिसिंह कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी एक माह पहले शादी हुई थी। वो नूरवाला में ही एक फैक्टरी में काम करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वो अपनी मां व पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता है। उस पर शनिवार को कॉलोनी की ही एक महिला ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के नूरवाला की हरिसिंह कॉलोनी में एक युवक ने दुष्कर्म के आरोप से परेशान होकर अपनी गर्दन रेत ली। युवक अपना गला रेत कर खुद सिविल अस्पताल में पहुंच गया। डॉक्टरों ने यहां उसको दाखिल किया और उसका इलाज किया। उसको सांस लेने में दिक्कत है। फिलहाल पीड़ित को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को भी दी गई है। अब पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में दाखिल हरिसिंह कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी एक माह पहले शादी हुई थी। वो नूरवाला में ही एक फैक्टरी में काम करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वो अपनी मां व पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता है। उस पर शनिवार को कॉलोनी की ही एक महिला ने दुष्कर्म का झूठा आरोप लगा दिया। कॉलोनी के ही व्यक्ति ने उसके खिलाफ झूठी साजिश रची है। उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। कॉलोनी में उसकी काफी बेज्जती भी हुई। इसलिए उसने रविवार को अपने घर में ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें