फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: पैरों पर टेप चिपका छिपाई थी अफीम, तस्करी कर रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा, 1.30 किलो अफीम बरामद

Mon, 21 Aug 2023 01:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में टोल प्लाजा के पास से आरोपी को पकड़ा गया है। कब्जे से 1.30 किलो अफीम बरामद की गई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी 90 हजार रुपये किलो अफीम लाकर 1.20 लाख में बेचता था। 
विज्ञापन
पैरों पर टेप चिपका अफीम तस्करी कर रहे आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत टोल प्लाजा से हिसार एसटीएफ ने बिहार के मादक तस्कर को पकड़ा। आरोपी पैरों पर टेप चिपका कर अफीम तस्करी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 30 ग्राम अफीम बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक लाख रुपये से अधिक है। टीम ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए केस दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में एसटीएफ हिसार में तैनात एसआई रवि ने बताया कि वे नशा तस्करी की सूचना पर पानीपत में एनएच-44 नजदीक राधास्वामी सत्संग भवन पर मौजूद थे। सूचना थी कि कमलेश चौधरी निवासी जमुअरा कलां जिला गया, बिहार मादक पदार्थ लिए हुए खड़ा है।

सूचना मिलने पर टोल प्लाजा के पास टीम पहुंची। जहां मुखबिर ने इशारा कर तस्कर के बारे में बताया। उक्त तस्कर के करीब जब पुलिस टीम पहुंची, तो वह वहां से मुड़कर दूसरी ओर तेज कदमों से चलने लगा। इसी दौरान टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कमलेश चौधरी निवासी जमुअरा कलां जिला गया के रूप में बताई। 
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में ली तलाशी
इसके बाद मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार ईटीओ सेल्स टैक्स को फोन कर मौके पर बुलाया। जिनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। जिस दौरान उसके कपड़ों से कोई नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ। इसके बाद उसकी जींस ऊपर कर चेक किया तो उसके पैरों पर घुटनों से नीचे खाकी टेप चिपकाई हुई थी। टेप उतारी तो उसके नीचे एक-एक सफेद पारदर्शी पॉलीथिन बरामद हुई। जिसमें अफीम थी। अफीम का कुल वजन 1 किलो 30 ग्राम मिला।

एक किलो में 30 हजार मुनाफा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह अफीम 90 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से लेकर आया है। इसे वह 1 लाख 20 हजार रुपये किलो के हिसाब से शिव कुमार निवासी बलटाना चंडीगढ़ को बेचने निकला था। शिव कुमार ने उसके बेटे रोशन के बैंक खाते में करीब 10 दिन पहले एक लाख रुपये भेजे थे। दोनों के बीच वॉट्सऐप कॉल पर बात हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें