फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पति, ससुरालियों ने किया अधमरा

Mon, 19 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
घ्‍ाायल म‌हिला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर की देसराज कॉलोनी में विवाहिता को पति, ससुर समेत ससुरालियों ने मार-मारकर अधमरा कर दिया। सूचना पर पीड़िता के पिता मौके पर पहुंच बीच-बचाव करने लगे तो उनके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन


विवाहिता और उनके पिता को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर दहेज में कार लाने की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

थाना शहर पुलिस ने विवाहिता के बयान दर्जकर पति और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।   सिविल अस्पताल में उपचाराधीन देसराज कॉलोनी निवासी चित्रा ने पुलिस को बताया कि
विज्ञापन


उसकी करीब आठ-नौ साल पहले देसराज कॉलोनी निवासी रितेश के साथ शादी हुई थी। उसके छह साल की एक बेटी है। उसने आरोप लगाया कि पति और ससुराल पक्ष के लोग उसको शादी के कुछ दिनों बाद से दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

उससे कार की मांग करते थे। इस दौरान उसने एक बच्ची को जन्म दिया। आरोप लगाया कि ससुरालियों ने इसके बाद उसको ज्यादा तंग करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर अपने मायका आ गई।

करीब डेढ़ साल पहले पंचायत के बाद वह अपने ससुराल फिर से चली गई। आरोप लगाया कि कुछ दिनों बाद पति और ससुरालियों ने उसे फिर से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसके पति रितेश,

ससुर, जेठ व जेठानी ने रविवार को उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके पिता चंद्रभान बीच बचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद उसकी मां और कॉलोनी के लोग आए तो उनके साथ भी बदतमीजी की।

पुलिस को देसराज कॉलोनी में एक विवाहिता और उसके पिता के साथ मारपीट करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों के बयान लेकर पति और बाकी ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, प्रभारी, थाना शहर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें