फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर व्यापारी से सवा पांच लाख लूटे

Sat, 05 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
शहर के बरसत रोड पर एक जनरेटर व्यापारी पर हमला बोल सवा पांच लाख रुपये लूट लिए गए। हमलावरों ने गाड़ी आगे पीछे करने की बात को लेकर विवाद शुरू किया था। हमले में घायल व्यापारी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन


सेक्टर-18 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जनरेटर व्यापारी वीरेंद्र चौहान पर शुक्रवार देर शाम को हमला कर दिया। परिजन और पास पड़ोस के प्रवेश, कुलदीप, अमित, रमेश ने बताया कि वीरेंद्र चौहाना का जनरेटर का व्यापार है।

वह शुक्रवार को कहीं से सवा पांच लाख रुपये का पेमेंट लेकर आए थे। वह बरसत रोड स्थित अपनी दुकान से घर जाने के लिए गाड़ी में बैठे थे। वह गाड़ी स्टार्ट कर घर जाने लगा तो कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन


उन्होंने वीरेंद्र चौहान के साथ कहासुनी शुरू कर दी। वीरेंद्र चौहान ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। इस दौरान लुटेरों ने उन पर डंडों से हमला बोल दिया। वीरेंद्र चौहान सिर और शरीर के अन्य हिस्से पर डंडे लगने से बुरी तरह से घायल हो गया।

हमलावर इसके बाद गाड़ी में एक पॉलीथिन में रखे सवा पांच लाख रुपये लेकर भाग गए। थाना शहर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस के पास इस तरह की कोई सूचना नहीं आई है। इस तरह का कोई मामला है बयानों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें