फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपाउडर के चारों हत्यारोपी तीन दिन की रिमांड पर

Mon, 14 Nov 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मोतीराम कॉलोनी निवासी कंपाउंडर जसबीर उर्फ बिट्टू की हत्या के मुख्य आरोपी महिला के पति नरेंद्र के साथ चारों आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर ले लिया है। आरोपी नरेंद्र को इससे पहले चार दिन की रिमांड पर लिया हुआ था।
विज्ञापन


जसबीर का शव न मिलने के चलते कोर्ट से दोबारा रिमांड मांगी गई। पुलिस आरोपियों से जसबीर की हत्या में प्रयुक्त कार, डंडे और शव की बरामदगी की कोशिश करेगी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने रविवार को जसबीर उर्फ बिट्टू की हत्या के मुख्य आरोपी नरेंद्र को चार दिन की रिमांड।

बाकी आरोपियों दीपक निवासी गांव डिकाडला, ऋषिपाल निवासी गांव पट्टीकल्याणा, रवि निवासी समालखा को रविवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने चारों की तीन दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट इसे स्वीकार कर लिया। साथ ही नरेंद्र की रिमांड को भी बढ़ा दिया।
विज्ञापन


विदित है कि जसबीर उर्फ बिट्टू 22 अक्तूबर को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने इस बारे में थाना मॉडल टाउन में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान जसबीर उर्फ बिट्टू की हत्या की बात सामने आई। जांच के दौरान पता चला कि जसबीर का पलवल निवासी रीना के साथ 12 साल से प्रेम संबंध था।

रीना ने 22 अक्तूबर को जसबीर उर्फ बिट्टू को पलवल बुलाकर उसकी हत्या करवा दी और शव को सोनीपत स्थित ड्रेन में फेंक दिया। पुलिस ने गत दिनों नरेंद्र व उसकी पत्नी रीना को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने शनिवार को पट्टीकल्याणा के पास से ऋषिपाल, रवि व दीपक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने जसबीर उर्फ बिट्टू के चारों हत्यारोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है। नरेंद्र को दोबारा कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। चारों आरोपियों से रिमांड के दौरान डंडे, कार और शव को बरामद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

अमित कुमार, प्रभारी थाना मॉडल पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें