अपहृत बालक की हत्या की जांच करती पुलिस
- फोटो : demo pic
पुलिस अधीक्षक ने सीआईए-टू में तैनात ईएसआई इंद्र सिंह और हवलदार डिंपी को सस्पेंड कर दिया है। दोनों की विभागीय जांच भी खोल दी है। अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र त्यागी पर कार्रवाई का निर्णय विजिलेंस की रिपोर्ट के बाद किया जाएगा।
विजिलेंस में भ्रष्टाचार के आरोप में फंसे ईएसआई इंद्र सिंह और हवलदार डिंपी पर एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई है। एसपी को सीआईए-टू के अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र त्यागी की मामले में संदिग्धता को लेकर विजिलेंस रिपोर्ट का इंतजार है।
सब इंस्पेक्टर त्यागी और हवलदार डिंपी अब तक पकड़ से बाहर हैं। ईएसआई इंद्र सिंह को रंगे हाथ काबू में करने के बाद मुकदमा दर्जकर न्यायिक हिरासत में भेज जा चुका है। सीआईए-टू थाने में ईएसआई इंद्र सिंह को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया था।
अतिरिक्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर बिजेंद्र त्यागी भाग गए थे। तीसरा आरोपी हवलदार डिंपी उस वक्त थाने में मौजूद नहीं था।