फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भाइयों को पीटा

Sun, 27 Nov 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने दो भाइयों को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना एसपी को दी गई। इस पर  पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास चौकी क्षेत्र की रहने वाली युवती से रविवार की शाम मोहल्ले के ही युवक ने छींटाकशी कर रहे थे।
विज्ञापन


युवती के बड़े भाई ने इसका विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते छींटाकशी करने वाले युवक ने युवती के भाई को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। मारपीट होते देखकर उसका छोटा भाई बचाने के लिए आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। मारपीट होने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घायल भाइयों को परिवार के लोग लोहिया अस्पताल लेकर आए।

यहां पर दोनों भाइयों का उपचार कराया गया। बड़े भाई को भर्ती कर लिया गया। इस दौरान परिजनों ने इसकी सूचना एसपी सुभाष सिंह बघेल को दी। सूचना मिलने पर एसपी ने शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह को दिशा निर्देश दिए। आवास विकास चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह यादव और दरोगा राजेंद्रप्रसाद यादव अस्पताल पहुंचे और घायलों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों ने पुलिस को बताया कि अगस्त महीने में भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन


इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की थी लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी को लेकर आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए, जिसको लेकर उन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। चौकी प्रभारी ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें