फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या में आरोपी के कपड़े बरामद, आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

Sat, 11 Nov 2023 11:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

आरोपी को रिमांड पर पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा है। 58 दिन बाद शव का अंतिम संस्कार हो सका है। परिजनों रो-रोकर बेहाल हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के चांदनीबाग थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में सीआईए-1 ने हत्यारोपी ठेकेदार कुलदीप की निशानदेही पर विकास नगर में उसके घर से कपड़े बरामद किए हैं, जो उसने वारदात के वक्त पहने थे। सीआईए ने आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दूसरी ओर नाबालिग की 15 सितंबर को दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई थी। उसके शव का 58 दिन बाद शनिवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इस बीच माता-पिता और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन


विदित हो कि 15 सितंबर को 15 वर्षीय नाबालिग काम पर फैक्टरी गई थी, लेकिन वह बाहर नहीं लौटी। शाम तक घर न पहुंचने पर मां फैक्टरी गई, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। चप्पल बाहर मिलने पर मां ने बेटी के अंदर होने का शक जताया था, लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी।

मां ने ठेकेदार कुलदीप समेत चार पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था और चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के संज्ञान लेने पर 55 दिन बाद वीरवार को सीआईए-1 ने आरोपी ठेकेदार कुलदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल ली।
विज्ञापन


उसने नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर फैक्टरी की तीसरी मंजिल से शव बरामद किया था, जिसे पोस्टमार्टम के लिए पहले पानीपत नागरिक अस्पताल और फिर पीजीआई खानपुर भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को परिजनों की ओर से उसका अंतिम संस्कार किया गया।

दिवाली की सफाई के बहाने शव को ठिकाने लगाने की थी तैयारी
बताया जा रहा है कि नाबालिग से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर बोरे में शव छिपाने वाला आरोपी ठेकेदार कुलदीप 55 दिन बाद दिवाली की सफाई के बहाने उसे ठिकाने लगाने की तैयारी में था, वह फैक्ट्री के कूड़े संग बोरे में रखे शव को भी नहर में फेंकना चाहता था, इसके लिए उसने फैक्ट्री मालिक से बात भी कर ली थी और सफाई के लिए मंजूरी भी ले ली थी, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, इससे पहले ही पुलिस ने उसे काबू कर लिया।

वारदात के बाद आरोपी ने मां से कहा था- तुम्हारी बेटी भाग गई
मां ने बताया कि जब उन्होंने आरोपी कुलदीप से बेटी के बारे में पूछा तो उसने कहा कि तुम्हारी बेटी एक युवक के साथ भाग गई। उसने कुलदीप को कहा कि तुमने रोका क्यों नहीं तो वह गाली-गलौज करने लगा, जबकि दुष्कर्म के बाद नाबालिग की हत्या कर उसके शव को बोरे में रखकर फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर कमरे में ही छिपा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें