मतलौडा में कवी रोड पर एचडीएफसी बैंक के सामने सोनी क्लाथ एंड टेलरिंग हाउस में आग लग गई। प्राथमिक जानकारी में आग शार्ट सर्किट से लगी है। आग लगने की जानकारी दुकान खोलने पर ही लगी।
दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार नेे आग से लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है। तेजबीर निवासी वैसर ने बताया कि उसकी कवी रोड पर कपड़े की दुकान है।
वह बुधवार शाम को दुकान अच्छी तरह से बंद कर घर गया था। वीरवार सुबह आकर दुकान खोली तो दुकान धुएं से भरी हुई थी। उसने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकलकर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया।
उन्होंने बताया कि दुकान में आग शार्ट सर्किट से लगी है। दुकान की लंबाई अधिक होने पर धुआं बाहर नहीं दिखाई दे पाया। तेजबीर ने बताया कि दुकान में आग लगने से काफी मात्रा में कपड़ा जल गया और इतना ही कपड़ा धुएं के चलते खराब हो गया।
उसको आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।