फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा स्टाइल कबड्डी के पूर्व बेस्ट रेडर की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या

Fri, 13 May 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव जौरासी में हरियाणा स्टाइल कबड्डी के पूर्व बेस्ट रेडर एवं हरियाणा पुलिस के हवलदार की उसी के घर में सोते वक्त तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देकर दूसरे कमरों की बाहर की कुंडी लगाकर भाग गए। हत्या के समय हवलदार के बच्चे एवं पत्नी दूसरे कमरे में सो रहे थे। हवलदार पिता की हत्या की वारदात को 12 साल के बेटे ने अपनी आंखों से देखा।
विज्ञापन


जब तक बच्चा अपने ताऊ, चाचा को घर बुलाकर लाया तब तक हत्यारोपी उसके पिता की हत्या कर चुके थे। हवलदार का शव खून से लथपथ हालत में बैड पर पड़ा मिला। ग्रामीणों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। वारदात स्थल पर डीएसपी गोरखपाल राणा एवं एसएचओ जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


वारदात थाना समालखा के अंतर्गत वीरवार रात की है। मिली जानकारी के अनुसार गांव जौरासी में हरियाणा स्टाइल कबड्डी के पूर्व बेस्ट स्टेट रेडर एवं हरियाणा पुलिस के हवलदार राकेश (38) की उसी के घर में तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने राकेश की गर्दन एवं सिर पर चार वार किए। राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश की हत्या के वक्त उसकी पत्नी सुनीता एवं बेटी प्रिया साथ लगते दूसरे कमरे, जबकि बेटा अमन सामने वाले कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन


13 वर्षीय अमन की आंखो ने पिता राकेश की हत्या होते हुए देखा है। जब तक अमर कमरे से भागकर चाचा व ताऊ के पास गया तब तक आरोपी राकेश की हत्या कर फरार हो चुके थे। आरोपियों ने जाते वक्त सुनीता और दूसरे कमरे की बाहर की कुंडी भी लगा दी, ताकि कोई बाहर ना आ सके। परिजनों के शोर मचाने के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर वारदात स्थल को बंद कर दिया। एफएसएल टीम ने वारदात स्थल का जायजा लिया। डीएसपी गोरखपाल राणा व एसएचओ जसपाल ने परिजनों से वारदात के बारे में जानकारी की।

अब भी याद है कैसे मारा पापा को
13 वर्षीय अमन ने बताया कि रात को दो बजे के करीब वह सो रहा था। पापा साथ वाले कमरे में सो रहे थे। अचानक पापा के कमरे की लाइट जली। उसने उठकर देखा तो तीन लोगों के हाथों में हथियार थे। तीनों ने कपड़े से अपने मुंह ढक रखे थे। तीनों ने उसके पिता पर हमला कर दिया। वह अपने चाचा और ताऊ को बुलाने के लिए गया, तब तक आरोपी भाग चुके थे। पापा के सिर व गर्दन से खून बह था। पिता की मौत हो चुकी थी।

हत्यारोपियों को थी घर की पूरी जानकारी
राकेश के हत्यारोपियों को उसके घर के बारे में पूरी जानकारी थी। आरोपियों को पता था कि राकेश कहां सो रहा था। आरोपी गेट से अंदर आकर उसकी पत्नी सुनीता के कमरे से होते हुए राकेश के कमरे में पहुंचे थे। आरोपियों ने वारदात को अंदाम देने से पहले दूसरे कमरों की बाहर की भी कुंडी लगा दी थी, ताकि परिवार को कोई सदस्य बाहर ना आ सके। आरोपी वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो गए।

केसा जौरासी के नाम सुनते ही बढ़ जाती थी धड़कन
1997 से 2004 का दौर राकेश उर्फ केसा जौरासी का था। इस समय राकेश को हरियाणा में केसा के नाम से जाना जाता था। राकेश हरियाणा स्टाइल कबड्डी का तूफानी रेडर था। राकेश की रेड को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे। केसा नाम सुनकर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों की धड़कन बढ़ जाती थी। राकेश उर्फ केसा ने पाकिस्तान और कनाड़ा में भी अपनी रेड से तहलका मचा दिया था। केसा को कई बार हरियाणा के बेस्ट रेडर का अवार्ड भी मिला। साल 2003 में राकेश स्पोर्ट्स कोटे से हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था।

केसा दिलों में रहेगा जिंदा
राकेश की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। राकेश के बेटे व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रो-रोकर अपना दर्द ब्यां कर रही है। पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जौरासी गांव के युवा बताते है कि राकेश बड़ा जिंदादिल व मिलनसार था। गांव में सभी राकेश की बड़ी इज्जत करते थे। राकेश भी डयूटी से आकर अपने दोस्तों से मिलना नहीं भूलता था। राकेश पूरे गांव के दिल में हमेशा जिंदा रहेगा।

हरियाणा पुलिस के हवलदार राकेश की घर पर बेरहमी से हत्या की गई है। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की कई टीमे मामले का पटाक्षेप करने व आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन

गोरखपाल राणा, डीएसपी समालखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें