फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर बनाई मनघड़त कहानी, परिजनों ने धमकाया तो खोली पोल

Fri, 26 Aug 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित एक फैक्टरी में जींद के गांव कुछराना निवासी चार आरोपियों ने अपने ही साथी की हत्या कर सड़क हादसे की मनघड़ंत कहानी बना दी। परिजनों ने चारों से सख्ती से पूछताछ की तो एक ने उसकी हत्या की वारदात को कबूल लिया।
विज्ञापन


सेक्टर 29 पार्ट स्थित एक फैक्टरी में गांव कुछराना, जींद निवासी रमेश कुमार (44) की हत्या कर दी गई। मृतक रमेश के बेटे विक्रम ने बताया कि उसका पिता मजदूर था। गांव के ही बलजीत, बलविंद्र, विक्की व राजेश कुछ दिन पहले उसके पिता को अपने साथ काम करने के लिए पानीपत के सेक्टर 29 स्थित एक फैक्टरी में ले गए थे।

मंगलवार देर रात चारों उसके पिता रमेश के शव को एंबुलेंस में लेकर गांव पहुंच गए। चारों ने उसकी मौत का कारण सड़क हादसा बताया। चारों की बातों में विरोधाभास था। लोगों ने चारों से सख्ती से पूछा तो बलविंद्र ने बताया कि उसके पिता की मौत उनके ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई है।
विज्ञापन


वह फैक्टरी में ट्रैक्टर को बैक कर रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे रमेश खड़ा था। उनको रमेश दिखाई नहीं दिया। ट्रैक्टर व दीवार के बीच में आने से रमेश की मौत हो गई।

वर्जन ::::::::
परिजनों ने रमेश की हत्या का आरोप गांव के ही चार लोगों पर लगाया है। परिजनों के आरोपों पर चारों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें