फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतगढ़ी में अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, हंगामा

Fri, 26 Aug 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा तोड़े जाने से गुस्साए ग्रामीणों को समझाते अफसर।  - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी में शरारती तत्वों ने बृहस्पतिवार रात अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखकर बसपा नेताओं को सूचना दी। बसपा नेताओं और ग्रामीणों ने आरोपियों पर कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम, सीओ, नायब तहसीलदार, कोतवाल मौके पर पहुंचे। एसडीएम के नई प्रतिमा लगवाने और जल्द आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

जीतगढी निवासी पंकज, किशनपाल, विजयपाल, धर्मराज, सुखपाल, धर्मवीर, सुशील आदि ने बताया कि गांव के बाहरी छोर पर बने बारात घर में बाबा साहब की प्रतिमा लगी हुई है। बृहस्पतिवार की रात शरारती तत्वों ने बाबा साहब का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार की तड़के ग्रामीणों ने बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा की जानकारी बसपा नेताओं को दी। सूचना पर विधान सभा अध्यक्ष गजराज गौतम, अनिल सागर, अजय पीपल, उमाशंकर जाटव, सुशील कुमार आदि नेता मौके पर पहुंचे।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और नई प्रतिमा लगवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर  एसडीएम, सीओ, कोतवाल, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों के अनुसार जीतगढी में जाटव समाज के अलावा कोई अन्य बिरादरी नही रहती। ग्रामीणों को संदेह है कि पास के गांव के किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें