फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार में बेच रहा था एमटीपी किट

Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/मतलौडा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मतलौडा में मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर मेडिकल स्टोर संचालक को एमटीपी किट बेचते हुए रंगेहाथ दबोच लिया। स्टोर संचालक एमटीपी किट एक हजार रुपये में बेच रहा था। स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी के खिलाफ कागजी कार्रवाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एमटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. चंद्रशेखर को मेडिकल स्टोर संचालक सुरेश शर्मा के खिलाफ एमटीपी किट बेचने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने सीएमओ डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़ को सूचना दी और छापा मारने का आदेश दिया। सीएमओ डॉ. इंद्रजीत सिंह धनखड़ ने छापेमारी के लिए पीएनडीटी इंचार्ज डॉ. सुधीर बतरा के नेतृत्व में टीम गठित कर दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम वीरवार दोपहर को मतलौडा में छापा मारने पहुंची। विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर पर डिकोय को ग्राहक बनाकर भेजा। डिकोय ने मेडिकल स्टोर संचालक सुरेश शर्मा से एमटीपी किट मांगी।

स्टोर संचालक ने डिकोय को एमटीपी किट के एक हजार रुपये बताए। स्टोर संचालक सुरेश शर्मा ने डिकोय को जैसे ही एमटीपी किट दी, स्वास्थ्य विभाग ने उसे दबोच लिया। हालांकि, मेडिकल स्टोर संचालक खुद को बेकसूर बताता रहा। मेडिकल स्टोर संचालक ने कहा कि महिला ने उससे एमटीपी किट मांगी थी। उसने दवाई सप्लायर को फोन कर एमटीपी किट मंगवाई थी। उसके पास एमटीपी किट नहीं थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए सुरेश को लेकर घूमती रही, लेकिन उसकी जानकारी नहीं मिल सकी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक सुरेश शर्मा के खिलाफ मतलौडा पुलिस थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सुरेश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. सुधीर बतरा, ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार पानीपत जीवेंद्र कुमार, डीसीओ परविंद्र मलिक और  डॉ. शालिनी मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी। मेडिकल स्टोर संचालक को एमटीपी किट एक हजार रुपये में बेचते हुए पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर बतरा, इंचार्ज पीएनडीटी टीम पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें