फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के मर्डर की गुत्थी सुलझी: गांव का ही निकला हत्यारोपी, मुंह पर ईंट मारकर की थी सात वर्षीय बच्ची की हत्या

Wed, 22 Dec 2021 01:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

एसआईटी ने बच्ची को मंदिर से अगवाकर हत्या करने वाले को 10वें दिन दबोच लिया है। आरोपी को बुधवार को रिमांड पर लिया जाएगा। समालखा क्षेत्र में मंगलवार को झाड़ियों में सात साल की मासूम का शव मिला था।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते एसपी शशांक कुमार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआईटी ने सात वर्षीय मासूम बच्ची के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को आखिरकार सुलझा लिया है। मामले में मुख्य आरोपी चोरी के मामले में जमानत पर बाहर आया अपराधी मिला। वह दो बच्चों का पिता है और गांव में ही रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्ची के मुंह पर ईंट मारकर हत्या की थी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया था। दसवें दिन उसे पुलिस ने दबोच लिया। 

विज्ञापन


एसआईटी ने गांव निवासी आरोपी प्रवीण को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया है। हालांकि आरोपी को कहां से और कैसे गिरफ्तार किया गया है, इसका खुलासा पुलिस ने नहीं किया है। आगे की पूछताछ के लिए बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। पानीपत के थाना समालखा क्षेत्र स्थित गांव निवासी ग्रामीण ने अपनी सात वर्षीय बच्ची के अपहरण का केस 13 दिसंबर को दर्ज कराया था।

पिता ने पुलिस को बताया था कि 12 दिसंबर (रविवार) को वह परिवार के साथ गांव के मंदिर में आयोजित मूर्ति स्थापना के आयोजन में गया था। वह घर लौट आए, लेकिन बेटी नहीं आई। उन्हें लगा कि गांव के बच्चों के साथ होगी। शाम चार बजे तक भी बेटी नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में मंगलवार की शाम गांव में झाड़ियों में बच्ची का शव मिला था। परिजनों ने हत्या की आशंका के साथ-साथ बच्ची के साथ गलत काम होने की आशंका भी जताई थी। 

एसपी ने पहले 50 हजार, फिर दो लाख रखा था इनाम

मंगलवार को शव मिलने के बाद एसपी पानीपत शशांक कुमार सावन ने हत्यारे की सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी। सात दिन बाद भी कोई सूचना नहीं मिलने पर इनाम राशि को बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दिया गया था।

एएसपी के नेतृत्व में बनाई गई थी एसआईटी

इस मामले में एसआईटी का गठन किया गया। जिसमें एएसपी पूजा वशिष्ठ के नेतृत्व में डीएसपी प्रदीप कुमार, सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह, सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह, सीआईए-3 प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर, समालखा इंस्पेक्टर नरेंद्र और एफएसएल इंचार्ज डॉ. नीलम आर्य को शामिल किया गया था।

आरोपी को गिरफ्तार करने में एसआईटी सफल हुई है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा, ताकि आरोपी को जल्द सजा मिल सके। -शशांक कुमार सावन, एसपी पानीपत।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें