फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजों की मदद का आरोपी होटल प्रबंधक गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना चांदनी बाग पुलिस ने होटल गोल्ड के प्रबंधक मनोज कुमार निवासी सेक्टर 12 को  गिरफ्तार कर लिया है। मनोज पर सटोरियों की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन


पुलिस ने मनोज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने गोहाना के सस्पेंड एसएचओ की जांच तेज कर दी है।

पिछलें 40 दिनों से होटल गोल्ड में सटोरियों की मदद कर रहे होटल के प्रबंधक मनोज कुमार को  गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन


जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने प्रबंधक मनोज कुमार से आरोपियों को कमरा देने, सामान अंदर ले जाने के बारे में पूछताछ की।

विदित है कि बुधवार को आईजी श्रीकांत जाधव की स्पेशल टीम ने होटल गोल्ड से वेदप्रकाश, रामचंद्र, सुमित निवासी सोनीपत और बिट्टू निवासी पंजाब को गिरफ्तार किया था।

चारों भारत-ऑस्ट्रेलिया के मैचों पर बड़ा सट्टा लगा रहे थे। चारों पिछलें 40 दिनों से होटल गोल्ड के कमरे का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने स्टोरियों से भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया था।

पुलिस ने होटल की डीवीआर भी बरामद की थी। पुलिस ने वीरवार को होटल के प्रबंधक मनोज कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी होटल प्रबंधक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में सस्पेंड हुए गोहाना थाना शहर के प्रभारी ऋषिकांत की मामले में भूमिका की जांच चल रही है।

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक श्रीकांत को सिटोरियों के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपने जानकार के कहने पर उन्हें होटल गोल्ड में रूम दिलाया था। बुधवार को ही मामले में थाना प्रभारी ऋषिकांत की भागीदारी को लेकर आईजी श्रीकांत जाधव ने उन्हें तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया था।
विज्ञापन


होटल के मैनेजर मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल के मैनेजर की मामले में भूमिका पाई गई है। मनोज कुमार ने सिटोरियों के बारे में पुलिस को बताने की बजाय उनका साथ दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
रामुकमार,प्रभारी थाना चांदनी बाग पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें