फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बंधक बनाने में आरोपी के ही किडनैप का मुकदमा दर्ज

Sat, 11 Jun 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। गांव सौदापुर से चार जून को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक राजकुमार सैनी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है। लापता युवक पर करनाल थाना शहर पुलिस में सौदापुर की एक छात्रा को बंधक बनाने का आरोप है। छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर पूरे मामले में तूल पकड़ गया है। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


रामकेश ने बताया कि चार जून की शाम को उसके भांजे राजकुमार सैनी के पास किसी का फोन आया था और वह पानीपत जाने की बात कहकर घर से चला गया। उसके बाद वह वापस नहीं आया। उन्होंने उसकी लॉकेशन निकलवाई तो आखिरी बार करनाल लोकेशन आई। पांच जून को मोरिंडा शहर पंजाब की लठेडी चौकी से फोन आया कि अमित की बाइक भाखड़ा नहर के किनारे खड़ी मिली है। बाइक पर हेलमेट लटका है एवं चाबी लगी है।

मौके पर पहुंचने पर पाया कि दो लोगों के नहर में फिसलने के निशान हैं। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं लापता युवक राजकुमार के खिलाफ करनाल शहर पुलिस थाने में सौदापुर गांव की एक छात्रा को बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


छात्रा का गमगीन माहौल में किया संस्कार
गांव सौदापुर निवासी छात्रा का शव कुरुक्षेत्र नहर मे मिला था। जिसका शव पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया था। शुक्रवार को 12 बजे के करीब छात्रा के शव का संस्कार परिजनों ने गांव में लाने की बजाय पानीपत में ही कर दिया।

बताया कि शव कई दिनों तक पानी में पड़ा होने के कारण बदबू हो गई थी। छात्रा को बंधक बनाने के आरोपी युवक राजकुमार का अभी तक कोई सुराग नही लगा।

वर्जन
पुलिस को सौदापुर निवासी राजकुमार सैनी के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जल्द ही सुराग जुटा लिए जाएंगे।
विज्ञापन

रामरत्न, प्रभारी, असंध नहर नाका पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें