नेपाल के चितवन जिले के माड़ी में पुलिस ने गाय काटने के आरोप एक ही मुहल्ले के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चितवन पुलिस उपनिरीक्षक बसंत बहादुर कुंवर ने बताया कि माड़ी गांव में सुनीता, सागर, शिव, जीवन और कोपिला पर आरोप है कि इन लोगों ने गौ वध किया था। सुबह ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने गाय के पैर और सर को सड़क किनारे गड्ढ़े से बरामद कर आरोपियों को राष्ट्रीय पशु हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।