फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: धागा व कंबल फैक्टरी में शार्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल की पांच गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

Tue, 25 Jul 2023 02:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में फैक्टरी में आग लगाने से भीषण हादसा हो गया। जिसके कारण मजदूरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि लाइट जाने के बाद जैसे ही जनरेटर चालू किया तो पीछे रैग मशीन के ऊपर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके कारण आग लगी है।
विज्ञापन
पानीपत में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के सेक्टर 6 स्थित धागा व कंबल फैक्टरी में मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरी फैक्टरी में फैल गई। जिसके चलते फैक्टरी के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने फैक्टरी मालिक व दमकल विभाग को आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही एक के बाद एक दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। एक घंटा बीत जाने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है, आग लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन




रैग मशीन के ऊपर शॉर्ट सर्किट हुआ
जानकारी देते हुए संजय चौधरी ने बताया कि उसकी सेक्टर 6 स्थित सूर्य वूलन के नाम से धागा व कंबल की फैक्टरी है। मंगलवार सुबह फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। लाइट जाने के बाद जैसे ही जनरेटर चालू किया तो पीछे रैग मशीन के ऊपर शॉर्ट सर्किट हुआ। जिसकी चिंगारी नीचे पड़े धागे में जा गिरी और आग लग गई। आग चंद सेकंड में पूरी फैक्टरी में फैल गई।

फायर सेफ्टी सिलेंडर से किया बुझाने का प्रयास
आग लगने के बाद फैक्टरी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद कर्मचारियों ने फायर सेफ्टी सिलेंडर से पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आपको बेकाबू होते देख उन्होंने फैक्टरी मालिक और दमकल विभाग को सूचना दी ।
विज्ञापन


फैक्टरी को कराया गया खाली गिर रही दीवार और शेड
आग की वजह से फैक्टरी की दीवार और शेड जर्जर हो चुके है, फ़ैक्टरी की कुछ दीवार गिर चुकी है,वहीं शेड भी टूट-टूट कर गिर रहा है। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फैक्टरी को खाली कराया गया है, ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें