फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: शादी से पांच दिन पहले दूल्हे समेत परिवार को जान से मारने की धमकी, लिखा-घर में घुसकर गोली मारेंगे

Fri, 10 Feb 2023 11:40 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

गांव ददलाना निवासी रवि कुमार राणा ने बताया कि उसके छोटे भाई रजत की 15 फरवरी को शादी है। बारात यमुनानगर जाएगी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह आठ फरवरी को अपने घर पर था। तभी उन्हें पत्र मिला।
विज्ञापन
धमकी भरा पत्र - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के गांव ददलाना में एक परिवार को धमकी भरा पत्र मिला है, घर में शादी का माहौल चल रहा है, ऐसे में शादी से पांच दिन पहले धमकी भरा पत्र मिलने से सब चिंतित हो गए है। पत्र में लिखा है कि जल्द दूल्हे समेत पूरे परिवार को जान से मार देंगे, घर में घुसकर गोली मारेंगे। चिट्ठी में दूल्हे के भाई और मां का भी नाम लिखा है। पीड़ित ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव ददलाना निवासी रवि कुमार राणा ने बताया कि उसके छोटे भाई रजत की 15 फरवरी को शादी है। बारात यमुनानगर जाएगी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वह आठ फरवरी को अपने घर पर था। रात करीब साढ़े आठ बजे बजे घर पर उसके परिचित हेमंत यादव व शैलेश यादव आए। दोनों टूजी एथनॉल प्लांट रिफाइनरी में काम करते हैं। उन्होंने घर के बाहर आकर आवाज लगाई। आवाज सुनकर वह बाहर आया। बाहर आने के बाद हेमंत यादव ने उसके हाथ में एक चिट्ठी पकड़ाई और कहा कि उन्हें राह चलते एक बाइक सवार दो युवकों ने यह चिट्ठी तुम्हें देने के लिए दी है। दोनों युवक नकाबपोश थे। वे लोकल बोली बोल रहे थे। 

सफेद लिफाफे में थी चिट्ठी, ऊपर लिखा था रजत राणा 
रवि ने बताया कि चिट्ठी एक सफेद लिफाफे में बंद थी। लिफाफे के ऊपर हिंदी में रजत राणा ग्राम ददलाना, टाउनशिप रोड लिखा हुआ था। अंदर से एक हिंदी में टाइप हुआ पत्र मिला। जिसको पढ़ने पर परिवार, उसे व उसके छोटे भाई रजत को जान से मारने की धमकी देने के बारे में लिखा हुआ था। लिखा था कि घर के अंदर गोली मारेंगे। चिट्ठी पर उसकी मां मुंदरी का भी नाम लिखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें