फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में फैक्टरी श्रमिक की पीटकर हत्या: गोदाम के पास फेंका शव, मृतक की पीठ पर डंडे से पीटने के निशान

Thu, 23 Oct 2025 01:58 PM IST
नवीन दलाल माइ सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत में हैफेड गोदाम के पास एक युवक का शव मिला। सूचना पर मतलौडा पुलिस मौके ओर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने शव को पलटकर देखा तो पीठ पर डंडे से पिटाई के निशान मिले।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के थाना मतलौडा क्षेत्र में हैफेड गोदाम के पास वीरवार सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने जांच की तो मृतक की पीठ पर डंडे से पिटाई के निशान मिले। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की पीटकर हत्या की गई है। डीएसपी आत्माराम व अन्य पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक की पहचान फतेहाबाद जिले के राजेश 35 के रूप में हुई। 

विज्ञापन


वीरवार सुबह को हैफेड गोदाम के पास एक युवक का शव मिला। सूचना पर मतलौडा पुलिस मौके ओर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने शव को पलटकर देखा तो पीठ पर डंडे से पिटाई के निशान मिले। बताया जा रहा है कि मृतक राजेश फतेहाबाद जिले के रहने वाले थे और एक ठेकेदार के पास नौकरी कर रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें