फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: नशेड़ी बेटे ने नशा देकर मां के साथ किया दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया

Wed, 19 Aug 2026 10:56 AM IST
Naveen अमर उजाला, पानीपत

सार

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा नशे का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे की हालत में एक बेटे द्वारा अपनी ही मां के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि उसका बेटा नशे का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। आरोप है कि इसी दौरान उसने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें